इस वजह से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड का पहला वनडे दोबारा स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वनडे दोबारा स्थगित हो गया है। बता दें इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि होटल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी वजह से पहले वनडे को स्थगित किया गया। इससे पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया था।
