रियल मैड्रिड के 73 वर्षीय अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज हुए कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रियल मैड्रिड ने कहा कि 73 साल के फ्लोरेंटिनो पेरेज में फिलहाल लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और वह नियमित परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं हुआ। इससे पहले रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान भी पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
