इटली में फुटबॉल शुरू, कोपा इटालिया के फाइनल में पहुंची जुवेंटस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इटली में कोरोना के कहर के बीच फुटबॉल शुरू हुई। कोपा इटालिया कप में जुवेंटस की टीम एसी मिलान के खिलाफ खेली। जुवेंटस गोल रहित ड्रा खेलकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। मुकाबला खाली स्टेडियम में हुआ। पहले यह मैच 4 मार्च को होता, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। 13 फरवरी को खेले गए पहले चरण में दोनों टीमें एक-एक से बराबर थी।
