फुटबॉलर दानी अल्वेस रेप केस में गिरफ्तार, स्पेनिश महिला ने लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily star
ब्राजील को टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जिताने वाले 39 वर्षीय कप्तान दानी अल्वेस रेप केस में स्पेन से गिरफ्तार किए गए। उन पर एक स्पेनिश महिला ने रेप का आरोप लगाया। कथित घटना 31 दिसंबर को बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में घटी। उनकी जज के सामने पेशी होगी। फुटबॉलर मैक्सिकन क्लब पुमास के लिए खेलते हैं। उन्होंने बार्सिलोना, युवेंटस और पीएसजी जैसे क्लबों के लिए कई टाइटल जीते हैं।
