लॉकडाउन में 74 दिन मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर, आदित्य ठाकरे ने भेजा होटल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन में 74 दिन तक मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे घाना के फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर को होटल भेजा गया। केरल में एक क्लब के लिए खेलने भारत आए रैंडी फिलहाल घाना की फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मदद के लिए महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को धन्यवाद दिया। एक ट्विटर यूजर ने फुटबॉलर का ध्यान आदित्य को दिलाया था।
