भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में होने वाले टेस्ट मैच के दौरान इस वजह से तैनात रहेंगे अतिरिक्त जवान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर को खेला जाना है। इसी दौरान अयोध्या मामले की सुनवाई का फैसला आने की भी उम्मीद है। जिसके मद्देनजर इंदौर रेंज के एडीजी वरुण कपूर ने कहा कि टेस्ट मैच के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई अनहोनी न हो।17 नवंबर तक अयोध्या मामले पर फैसला आ सकता है।
