टोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों को भी मिल सकता है प्रवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए ऑर्गेनाइजर्स जोर-शोर से लगे हुए हैं। स्थानीय अखबार 'द निक्की बिजनेस डेली' में छपी रिपोर्ट के हवाले से एजेंसी ने बताया कि ओलिंपिक के दौरान जापान भारी संख्या में विदेशी दर्शकों को अपने देश में आने की अनुमति देगा।अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी दर्शकों को इसके लिए कोई वेक्सीनेशन और क्वारैंटाइन होने की जरूरत भी नहीं होगी।
