अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने टेस्ट से लिया संन्यास
Shortpedia
Content Team
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया। 34 साल के नबी ने अफगानिस्तान के लिए तीन टेस्ट खेले। वे पहली बार टेस्ट खेलने वाली टीम में भी शामिल थे। नबी फिलहाल वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने 121 वनडे में 2699 रन बनाए। इस दौरान 128 विकेट लिए। 68 टी-20 में उन्होंने 1161 रन बनाने के साथ 69 विकेट भी हासिल किए।