पूर्व ब्राजीलियन फुटबॉलर Ronaldinho Gaucho हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ब्राजीलियन फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो कोरोना संक्रमित हुए। उन्होंने ये जानकारी स्वयं इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी। जिसमें उन्होंने कहा कि- 'मेरे द्वारा हालिया कराए गए कोरोना परीक्षण में मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।' बकौल रोनाल्डिन्हो, वो एक एक होटल में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। रोनाल्डिन्हो नकली पासपोर्ट घोटाला मामले को लेकर पैराग्वे में पांच महीने से अधिक समय तक नजरबंद रहकर अगस्त में ब्राजील लौटे हैं।
