पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. चौहान को करीब 36 घंटे से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान के परिवार में पत्नी और बेटा विनायक है. विनायक मेलबर्न से शाम तक यहां पहुंचेगा
