पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप; केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक ने 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। अजहरुद्दीन समेत 3 के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एफआईआर दर्ज हुई। अजहरुद्दीन ने आरोप नकारे। बकौल अजहरुद्दीन- मैं मालिक के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज कराउंगा। आरोप निराधार हैं। सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा हो रहा है। कानूनी सलाह पर 100 करोड़ का मानहानि मामला दर्ज कराउंगा।
