पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी होने का दावा किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। बता दें कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले।