कोच्चि में अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर की घर में मिली लाश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी एम. सुरेश कुमार की मौत हो गई है। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक उनकी लाश बीती शाम उनके बेडरूम में लकटी मिली। पुलिस को उनकी मौत की जानकारी उनके बेटे ने दी। बता दें साल 2005 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे।