पूर्व डिफेंडर नॉर्मन हंटर का 76 साल की उम्र में कोरोना से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर नॉर्मन हंटर का 76 साल की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण से जूझते हुए हाल ही में लंदन में निधन हो गया। नॉर्मन हंटर 1966 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। नॉर्मन हंटर को 10 अप्रैल को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नॉर्मन हंटर ने लीड्स के सफल युग में अहम रोल निभाया था।
