इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स को बताया विराट कोहली की तरह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
8 जुलाई से साउथम्पटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व जो रूट की जगह बेन स्टोक्स करेंगे। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि आम तौर पर बेन स्टोक्स जो करता है वह थोड़ा कोहली की तरह है। वह जो भी करता है उसमें 100% देता है। इसलिए मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान साबित होगा।
