पूर्व फुटबॉलर पीके बनर्जी का हुआ निधन, गंभीर बीमारी से थे पीड़ित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व फुटबॉलर 83 वर्षीय पीके बनर्जी का आज निधन हो गया। उनको पिछले दो हफ्ते से कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके कई अंगों ने निमोनिया के कारण काम करना बंद कर दिया था। वह पर्किन्सन, डिमेन्शिया और हृदय संबंधी रोगों से भी पीड़ित थे। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 2 ओलंपिक और 3 एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था।