पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोल मशीन के नाम से मशहूर पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया है। बलबीर सिंह सीनियर को आजाद भारत का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने 1948 से 1956 तक लगातार 3 बार ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीता था। 1952 ओलंपिक के फाइनल में बनाया उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने निधन की जानकारी दी।
