पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय चंद्रशेखर को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर ने बताया कि वह अब ठीक हैं। वह मैच देख रहे थे और तभी उन्होंने बोलने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया। अब वह ठीक हैं और दो दिन में घर जाएंगे।