रिकॉर्ड 21 ओवर मेडन फेंकने वाले बापू नाडकर्णी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लगातार 21 ओवर मेडन फेंकने वाले 86 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर बापू नाडकर्णी का उम्र संबंधी परेशानियों के चलते कल मुंबई में निधन हुआ। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'मैं उनके 21 ओवर मेडन वाले रिकॉर्ड को सुनकर बड़ा हुआ।' नाडकर्णी बायें हाथ के बल्लेबाज और बायें हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैचों में 1414 रन बनाए और 88 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर 6 विकेट रहा।
