पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन, 14 मिनट में 3 बार दिल का दौरा पड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान चुन्नी गोस्वामी का गुरुवार को निधन हुआ। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी बसंती और बेटा सुदिप्तो हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें महज 14 मिनट में 3 बार दिल का दौरा पड़ा। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोस्वामी 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे।
