पूर्व भारतीय खिलाड़ी टीनू योहानन को केरल का कोच बनाया गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय खिलाड़ी टीनू योहानन को केरल क्रिकेट टीम का कोच बना दिया गया है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला ऑनलाइन जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लिया है। टीनू योहानन 2001 में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले केरल के पहले खिलाड़ी बने थे। डेव वॉटमोर की जगह टीनू योहानन अब केरल टीम के कोच की भूमिका संभालेंगे। वॉटमोर तीन सीजन तक केरल टीम के साथ रहे थे।