पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 34 वर्षीया सना ने PCB की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने बड़े स्टेज पर खेलने का अवसर देने के लिए अपने मेंटर्स को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही उन्होंने ICC को भी धन्यवाद दिया है। सना ने गेंदबाजी-बल्लेबाजी दोनों में ही अपना योगदान दिया।