धोनी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
BCCI की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल भारतीय टीम में वापसी करना धोनी के लिए काफी मुश्किल है। उन्होंने लगभग 1 साल से क्रिकेट नहीं खेला है, इस वजह से उनके सामने काफी मुश्किल चुनौती है। यह टीम मैनेजमेंट के ऊपर है कि वह धोनी को लेकर क्या रणनीति बनाती है।'