पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को मिली न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने 20 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है और एक पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को भी जगह दी गई है जो न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने के करीब है। 28 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कोन्वे 2017 में न्यूजीलैंड आए थे, और इस साल अगस्त में नेशनल टीम के लिए खेलने के योग्य हो जाएंगे।