पूर्व अंपायर असद रऊफ का हृदय गति रुकने से निधन, विवादों के चलते करियर का हुआ था अंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का हृदय गति रुकने से 14 सितंबर को निधन हो गया। 2000 से 2013 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अंपायरिंग की थी। विवादों के चलते उनका करियर खत्म हुआ। 2012 में मुंबई की मॉडल ने उन पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग में वो दोषी पाए गए। प्रतिबंध लगने के बाद लाहौर में वह जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे।
