जुलाई में ऑस्ट्रिया ग्रांड प्रिक्स में दो रेस के साथ शुरू होगा फॉर्मूला-1 सत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फॉर्मूला-1 सत्र जुलाई में ऑस्ट्रिया ग्रांड प्रिक्स में लगातार दो रेस के साथ शुरू होगा। स्पीलबर्ग में रेडबुल पांच और 12 जुलाई को दो रेस की मेजबानी करेगा। अगली रेस हंगरी में 19 जुलाई को होगी। इसके बाद दो और नौ अगस्त को ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स होगा। स्पेन में 16 अगस्त व बेल्जियम में 30 अगस्त को रेस होगी। इटली में 6 सितंबर को रेस होगी। 22 में से बाकी करीब 18 रेस हो सकेंगी।
