साक्षी, दिव्या समेत 4 महिला पहलवानों को मिला एशियन चैंपियनशिप का टिकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
65 किलोग्राम भार-वर्ग में साक्षी मलिक और 73 किलोग्राम भार-वर्ग में एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट दिव्या काकरान ने नॉन ओलंपिक कैटेगरी में भारतीय महिला कुश्ती टीम में जगह बनाई। 55 किलोग्राम भार-वर्ग में पिंकी और 69 किलोग्राम भार-वर्ग में सरिता मोर के साथ अब ये दोनों खिलाड़ी भारतीय चुनौती पेश करेंगी। ये खिलाड़ी अल्माटी में 13 से 18 अप्रैल तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
