x

फ्रांस ने रचा इतिहास, बीस साल बाद फीफा वर्ल्ड कप किया अपने नाम

Shortpedia

Content Team
Image Credit: publicnation

पिछले कई दिनों से चल रहा फुटबॉल महाकुंभ का अंत फ्रांस की शानदार जीत के साथ हुआ. फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर बीस साल बाद जीत का स्वाद चखा है. हालांकि क्रोएशिया ने भी कई बड़ी टीमों को पछाड़कर फाइनल में जगह बनाते हुए पूरी दुनिया का दिल जीत लिया था. फ्रांस की जीत की कहानी उसी समय लिखी जा चुकी थी जब मैच के शुरुआत में ही क्रोएशिया के मारियो ने अपने ही गोलपोस्ट में गोल कर दिया.