x

फ्रांसेस टियाफो ने राफेल नडाल का विजय अभियान थामा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: khabar baazar

राफेल नडाल का ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में पिछले 22 मैचों से जारी विजय अभियान थम गया। 24 वर्षीय फ्रांसेस टियाफो ने उन्हें अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 6-4, 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। नडाल ने जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और जून में फ्रेंच ओपन जीता था। उन्होंने जुलाई 2022 में विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से हट गए।