फ्रेंच ओपन 2021: गास्केट को हराकर राफेल नडाल ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: reddifmail
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2021 के दूसरे दौर में रिचर्ड गास्केट पर शानदार जीत दर्ज की है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने फ़्रांस के गास्केट को दो घंटे 14 मिनट चले मुकाबले में 6-0, 7-5, 6-2 से हराकर अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस जीत के साथ ही नडाल ने फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ अपने रिकार्ड को 17-0 पर पहुंचा दिया है।