खाली स्टेडियम में 27 सितंबर से शुरू हो सकता है फ्रेंच ओपन : बर्नार्ड गुइडिसेली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एफएफटी अध्यक्ष बर्नार्ड गुइडिसेली के मुताबिक, महासंघ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में करा सकता है। फ्रेंच ओपन फिलहाल सितंबर तक स्थगित है। बकौल गुइडिसेली, 'हमने किसी विकल्प को खारिज नहीं किया है। खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट के आयोजन से व्यवसायिक मॉडल का एक हिस्सा टीवी अधिकार के राजस्व से चलता रहेगा। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। इसका आयोजन 27 सितंबर से शुरू हो सकता है।'
