दर्शकों की मौजूदगी में 27 सितंबर से शुरू होगा फ्रेंच ओपन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमण के बीच इस महीने के आखिर में फ्रेंच ओपन शुरू होने वाला है। इसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत रहेगी। टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर्स ने इसकी जानकारी दी। इस इकलौते ग्रैंड स्लैम के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल भी जारी किए गए हैं। इसके तहत खिलाड़ियों का हर पांचवें दिन कोरोना टेस्ट होगा। वहीं फर्स्ट राउंड में हारने वाले प्लेयर्स के लिए पिछले साल के मुकाबले प्राइज मनी 30% बढ़ा दी गई।