गंभीर ने ICC पर उठाए सवाल, कहा- ऑस्ट्रेलिया कैसे बनी नंबर वन टेस्ट टीम?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में जारी हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम को टेस्ट में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने दो अंक से भारत को पछाड़ते हुए टेस्ट में नंबर वन पोजीशन हासिल कर ली थी। हालांकि, पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ICC की रैंकिंग सिस्टम से खुश नहीं हैं और अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पहले स्थान पर पहुंचने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।