गंभीर बोले- एक शख्स की वजह से IPL का बलिदान नहीं दिया जा सकता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है, 'कोरोना वायरस महामारी की वजह से IPL के इस सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खिलाड़ियों को बस गाइडलाइंस को मानना है, जो उनको बताई गई हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी COVID-19 से डरेंगे। किसी एक व्यक्ति की वजह से टूर्नामेंट का बलिदान नहीं दिया जा सकता।' बता दें IPL का सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा।