गंभीर बोले- जडेजा हैं विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर, उनके जैसा कोई दूसरा नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के मुताबिक, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं। बकौल गंभीर, "जडेजा से बेहतर फील्डर कोई दूसरा नहीं। वो स्लिप या गली में फील्डिंग नहीं करते, लेकिन थ्रो फेंकने में उनसे बेहतर कोई नहीं। उनके जैसा आउट-फील्ड कवर कोई नहीं करता। वो चाहे प्वाइंट पर हों या कवर में, वो हर जगह फील्डिंग करते हैं। वो विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।"
