गांगुली ने की केएल राहुल की तारीफ, बोले- तीनों प्रारूपों में मैच विजेता बनने की क्षमता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा है, 'इस खिलाड़ी के पास टेस्ट क्रिकेट में पैर जमाने के लिए काफी समय है। इसमें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मैच विजेता खिलाड़ी बनने की क्षमता है'। बता दें आइपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले राहुल इस सत्र में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गांगुली उनकी कप्तानी से प्रभावित हैं।