गांगुली ने कहा- फरवरी 2021 में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत, अप्रैल में होगा IPL का सीजन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत अगले साल फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। साथ ही अप्रैल में IPL का 14वां सीजन खेला जाएगा। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को चिठ्ठी लिखकर यह जानकारी दी। गांगुली ने लिखा, 'भारतीय टीम इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके बाद 2021 फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इस सीरीज के बाद अप्रैल में आईपीएल का 14वां सीजन शुरू होगा।'