केवल चीजें नियंत्रित करने के लिए कप्तान बने रहना चाहते थे गांगुली- ग्रेग चैपल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: News 18
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल 2005 से 2007 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे थे। दो साल का यह समय भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कठिन रहा क्योंकि इस दौरान चैपल और उस समय के कप्तान सौरव गांगुली के बीच काफी विवाद हुए थे। अब एक बार फिर चैपल ने गांगुली पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि गांगुली केवल चीजें नियंत्रित करने के लिए कप्तान बने रहना चाहते थे।