गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा इस वक्त सफेद गेंद वाली क्रिकेट के नंबर एक खिलाड़ी हैं और उनसे आगे कोई नहीं है। गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब वो शतक लगाते हैं तो लोग उनसे दोहरे शतक की भी उम्मीद करते हैं।