x

गंभीर ने छोड़ी टीम की कप्तानी, श्रेयस बने डेयरडेविल्स के नए कप्तान

Shortpedia

Content Team

मौजूदा IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के प्रदर्शन से फैन्स काफी निराश है. इसी कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने इसकी जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है. गंभीर ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है. इस पर फ्रेंचाइजी का कोई दवाब नहीं है. उन्होंने कप्तानी का दवाब न झेल पाने की स्थिति में यह फैसला लिया है. उनकी जगह अब युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम के नए कप्तान होंगे.