भारतीय टीम मैनेजमेंट पर गौतम गंभीर ने साधा निशाना, बोले दो खिलाड़ीयों के साथ हो रही है नाइंसाफी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
26 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों में ‘असुरक्षा’ पैदा कर दी है। रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच रोटेशन का फैसला दोनों विकेटकीपरों के लिए उचित नहीं है। आगे कहा कि अगर पंत अगले मैच में नाकाम रहे तो उनके साथ क्या सलूक किया जाएगा?
