क्नॉट प्लेस में भीख मांग रहे पूर्व सैनिक के लिए गौतम गंभीर ने सेना से मांगी मदद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter/gautam gambhir
एक बार फिर भारतीय सेना के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर एक पूर्व सैनिक की मदद के लिए आगे आए हैं.दरअसल, शनिवार को गंभीर ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में भीख मांगते हुए एक शख्स की फोटो ट्वीटर पर पोस्ट की और रक्षा मंत्रालय से उनकी मदद का अनुरोध किया.गंभीर ने बताया कि पितांबरन एक पूर्व सैनिक हैं, उन्होंने 1965 और 1971 में इंडियन आर्मी में सेवा की है.हालांकि,गंभीर के इस ट्वीट के बाद रक्षा मंत्रालय ने शख्स की मदद का भरोसा जताया है.
