अरुण जेटली स्टेडियम में गौतम गंभीर स्टैंड, रजत शर्मा पर उठे सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम पर स्टैंड हुआ। मंगलवार को गंभीर ने अपने नाम पर रखे गए इस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान गंभीर बोले- अरुण जेटली स्टेडियम में मेरे नाम पर स्टैंड होना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। वहीं गंभीर ने डीडीसीए में वर्तमान कुव्यवस्था की आलोचना करते हुए अध्यक्ष रजत शर्मा पर सवाल उठाए।
