गौतम गंभीर ने विराट की जगह सचिन तेंदुलकर को बताया वनडे का बेस्ट बल्लेबाज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गौतम गंभीर ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली की तुलना में बेस्ट वनडे बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा, 'सचिन तेंदुलकर, एक सफ़ेद गेंद और 30 गज के अंदर चार फील्डर, 30 गज के बाहर पांच फील्डर, ऐसी परिस्थिति के हिसाब से मैं सचिन तेंदुलकर को बेहतर वनडे बल्लेबाज मानता हूं।' गौतम गंभीर में नए नियमों के हिसाब से बताया कि मौजूदा समय में बल्लेबाजी करना आसान है।