आतंकी रियाज के खात्मे पर गौतम गंभीर ने सेना की तारीफ में लिखी ये बात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया। बुरहान वानी के ढेर होने के बाद रियाज ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन की कमान संभाली थी। उसकी मौत के बाद सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय सेना को कभी न उकसाओ। गंभीर ने रियाज नायकू की मौत पर खुशी जताते हुए लिखा- नर्क में अच्छे से सो रियाज नायकू।