इन समलैंगिक महिला क्रिकेटर्स ने खोला दुनिया के डर से छिपा रखा रिश्ते का राज
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: Twitter
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों कैथरीन ब्रंट और नैटलाई स्काइवर ने हिम्मत जुटाकर अपनी सगाई का एलान कर दिया है| चार साल के बाद दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। पिछले साल नए साल के अवसर पर, ब्रंट ने साइवर को अपने दिल की बात बताई थी और साइवर ने भी हां कर दी थी।
