'सचिन के संन्यास वाले दिन गेल और मैं रोने लगे थे' : किर्क एडवर्ड्स का खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर किर्क एडवर्ड्स ने बताया कि सचिन तेंदुलकर के आखिरी इंटरनेशनल मैच में क्रिस गेल और वो रोने लगे थे। 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में सचिन ने को स्पीच दी, उसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। किर्क ने हालिया चैट में कहा, '200वें टेस्ट मैच के लिए मैं वहां था। मेरे लिए भी वो काफी भावुक पल था।'
