अगले दो विश्व कप खेलना चाहते हैं गेल, बोले- फिलहाल संन्यास का कोई प्लान नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टी-20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह लगातार क्रिकेट के मैदान पर बने हुए हैं। 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से गेल संन्यास लेने की बात पर दो बार पलटी मार चुके हैं। अब एक बार फिर गेल ने अपने संन्यास पर बात की है और कहा है कि 45 साल की उम्र से पहले उनका संन्यास लेने का कोई मन नहीं है।