जिनेवा ओपन 2021: अपने पहले मैच में हारकर बाहर हुए रोजर फेडरर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
स्विट्जलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर जिनेवा ओपन के अपने पहले मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। उन्हें स्पेन के पाब्लो एंडुजर ने एक घंटे 52 मिनट लम्बे चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से हरा दिया। बता दें ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के बाद से यह फेडरर का सिर्फ दूसरा टूर्नामेंट है। वह फरवरी 2020 में हुई घुटने की सर्जरी के बाद से ज्यादा टेनिस नहीं खेल सके हैं।