15 मई से शुरू हो सकती है जर्मन लीग, खाली स्टेडियम में होंगे मैच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जर्मनी में बुंदेसलिगा फुटबॉल लीग 15 मई से शुरू हो सकती है। वहीं मैच खाली स्टेडियम में कराए जाएंगे। जर्मन सरकार ने सख्त नियमों के साथ 13 मार्च से रुकी हुई इस लीग को शुरू करने की अनुमति दी है। हांलाकि, आखिरी फैसला अभी भी बाकी है, जो 36 पेशेवर क्लब के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो बुंदेसलिगा टॉप-5 यूरोपियन फुटबॉल लीग की पहली लीग होगी।